द सीजी न्यूज
राजनांदगांव। कांग्रेस अध्यक्ष राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खडग़े के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 8 सितम्बर को राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम होगा। भरोसे का सम्मेलन के लिए ग्राम ठेकवा में की जा रही तैयारियों का आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद बस्तर दीपक बैज, संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी, युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, महापौर हेमा देशमुख, कलेक्टर डोमन सिंह और एसपी अभिषेक मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
मुख्य मंच, विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल, हेलिपेड, जनसामान्य की बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, बेरिकेटिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया। कार्यक्रम के व्यवस्थित आयोजन के लिए पार्किंग, जनप्रतिनिधियों और जनसामान्य की बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने बारिश को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ठेकवा के मैदान में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, एसडीएम अरूण वर्मा, पार्षद कुलबीर छाबड़ा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
