Breaking News

पाटन में 12 सितंबर को प्लेसमेंट कैम्प

द सीजी न्यूज

दुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा सृजन रोजगार अंतर्गत नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 12 सितम्बर को सुबह 10 बजे से शासकीय चंदुलाल चन्द्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में किया जाएगा। प्लेसमेंट में नियोजक टेक महिन्द्रा, टेक. बुलेवार्ड टावर सी नोएडा, एयरटेल पेमेंट बैंक टाटीबंध रायपुर, टेक्नोटास्क बिजनेस साल्यूशन प्रा.लि. भिलाई के लिए 235 पद रिक्त हैं।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण जाति प्रमाण पत्र, अंकसूची, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड इत्यादि व उनकी छायाप्रति के साथ 10.30 बजे नियत स्थान व समय पर उपस्थित हो सकते हैं। प्लेसमेंट ड्राइव हेतु आवेदक को ऑनलाइन पंजीयन करना होगा।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!