छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा रायपुर के बूढ़ापारा स्थित स्व. बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सेतुबंध आसन का सामूहिक प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 1500 लोगों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना स्थान दर्ज कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ योग आयोग पहले भी गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना स्थान बना चुका है। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में आधे घंटे तक सेतुबंध आसन के साथ-साथ अन्य आसनों, प्राणायामो और ध्यान का अभ्यास भी कराया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिकगण भी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा सभी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर भारत की प्राचीन विद्या ‘योग’ के रिकॉर्ड प्रदर्शन में शामिल होने का आव्हान किया है। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के प्रतिभागी सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। 9 सितंबर को सुबह 9 बजे से योगासानों का पूर्व अभ्यास किया जाएगा।
Check Also
भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न
THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
