Breaking News

छत्तीसगढ़ में दर्जनों ट्रेनें बार-बार हो रही रद्द : आम जनता परेशान : विरोध में 13 को कांग्रेस का रेल रोको आंदोलन – वोरा

  • रद्द होती ट्रेनों के खिलाफ विधायक अरुण वोरा ने की रायपुर में प्रेसवार्ता 
  • रद्द हो रही ट्रेनों को लेकर छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसद मौन,जी हुजूरी करने में व्यस्त

द सीजी न्यूज

लगातार रद्द होती ट्रेन और रेलवे को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आगामी 13 सितंबर को रेल रोको आंदोलन करेगी। इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी जिलों में प्रेस वार्ता कर आंदोलन की जानकारी दी जा रही है । आज दुर्ग शहर विधायक व छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा ने राजीव भवन रायपुर में प्रेस वार्ता कर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विधायक वोरा ने कहा कि मोदी सरकार ने आम जन को सिर्फ और सिर्फ ठगने का काम किया है। उनकी हरकतों की वजह से आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। जो भारतीय रेलवे करोड़ों भारतवासियों का सबसे भरोसेमंद व सस्ता परिवहन का साधन हुआ करता था, उसे मोदी सरकार ने निजी हाथों में सौंपकर उसकी विश्वनीयता खत्म कर दी है।

वोरा ने कहा कि बिना कोई ठोस कारण बताए अचानक ट्रेन रद्द कर दी जाती है, जिससे बुजुर्ग, महिलाएं, पढ़ने वाले बच्चों को काफी तकलीफ हो रही है। पिछले 3 सालों में 67382 ट्रेनों को रद्द किया गया है। भाजपा द्वारा लगातार आम जनता को दी गई छूट को समाप्त किया जा रहा है। ट्रेनों में किराया बेतहाशा बढ़ा दिया गया है। प्लेटफार्म टिकट भी कई गुना बढ़ा दिया गया है। छात्रों को मिलने वाली रियायत भी समाप्त कर दी गई है। बुजुर्गों को मिलने वाली छूट भी भाजपा द्वारा समाप्त कर दी गई है

मोदी, शाह के अधिनायकवाद से डर से भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि जनता के प्रति अपना कर्तव्य निभाने से बच रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा के नौ सांसदों को लोकसभा में चुनकर भेजा है ताकि वे जनता की आवाज संसद में उठा सकें, लेकिन आज छत्तीसगढ़ भाजपा के 9 सांसद मौन हैं। उन्हें लोगों की समस्या दिखाई नही दे रही है। वे केवल जी-हुजूरी करने में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रों के माध्यम प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनिंग की संचालन व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, लेकिन छत्तीसगढ़ के प्रति केंद्र की उपेक्षा और भेदभाव लगातार जारी है। प्रेसवार्ता के दौरान रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे और  रायपुर शहर कांग्रेस के सभी ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित थे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!