Breaking News

संभागायुक्त जेपी पाठक ने संभाला कार्यभार

द सीजी न्यूज

दुर्ग / दुर्ग सम्भाग के नवपदस्थ सम्भागायुक्त जे.पी.पाठक ने आज कमिश्नर कार्यालय दुर्ग में कार्यभार ग्रहण किया। पाठक दुर्ग सम्भाग के दसवें सम्भागायुक्त हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2007 बैच के अधिकारी जे. पी. पाठक जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार जिला के कलेक्टर रह चुके है। वे राज्य शासन के आवास एवं पर्यावरण, आबकारी व अन्य महत्वपूर्ण विभागों के सचिव पद पर कार्य कर चुके हैं।

आज सम्भागायुक्त जेपी पाठक के दुर्ग पहुंचने पर उपायुक्त (राजस्व) अवध राम टंडन और उपायुक्त (विकास) अजय मिश्रा व अन्य अधिकारियों / कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्भागायुक्त का आत्मीयतापूर्वक स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद  सम्भाायुक्त ने कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से कार्यों के संबंध में उनसे चर्चा की।

संभागायुक्त से आज कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान सम्भागायुक्त को कलेक्टर ने जिले की गतिविधियों से अवगत कराया।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!