Breaking News

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने छत्तीसगढ़ में किया कोर कमेटी, चुनाव अभियान समिति, संचार समिति और प्रोटोकॉल समिति का गठन

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को चार बड़ी कमेटियों की घोषणा की गई है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को कोर कमेटी और चुनाव अभियान समिति सहित चार समितियों का गठन किया, जिनमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कोर कमेटी, चुनाव अभियान समिति, संचार समिति और प्रोटोकॉल समिति के गठन को स्वीकृति दे दी है।

कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा को सात सदस्यीय कोर कमेटी का संयोजक बनाया गया है। कोर कमेटी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, वरिष्ठ नेता चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया शामिल हैं।

74 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का गठन भी किया गया है, जिसमें चरणदास महंत को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सीएम भूपेश बघेल, सिंहदेव, दीपक बैज और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को समिति में शामिल किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता रवींद्र चौबे की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय संचार समिति और अमरजीत भगत की अध्यक्षता में 25 सदस्यीय प्रोटोकॉल समिति का गठन किया गया है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!