द सीजी न्यूज
दुर्ग/ कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने आज शहर में दूध का व्यवसाय करने वाले डेयरी संचालकों की बैठक बुलाकर साफ कहा कि सड़कों पर मवेशियों को खुले में न छोड़ें। उन्होंने समझाईस देते हुए कहा कि अपने पशुओं को खटाल में बांधकर रखें। दोबारा पालतू पशु सड़क पर नजर आए तो खटाल मालिकों से 5 हज़ार रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा। इसके बाद भी पशुओं को खुले में छोड़ा गया तो पशु मालिको की रिपोर्ट बनाकर एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
बैठक के दौरान पार्षद मीना सिंह, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, सहायक अतिक्रमण अधिकारी चंदन मनहरे के अलावा डेयरी संचालक मौजूद रहे। मवेशियों की टैगिंग एक माह के भीतर कर ली जाएगी। बिना टैगिंग के मवेशी पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने पशुपालकों से कहा कि राज्य शासन के निर्देश पर रोका छेका अभियान चलाया जा रहा है। सड़क पर पशुओं के विचरने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
