द सीजी न्यूज
दुर्ग/ पुरानी गंज मंडी कॉम्पलेक्स में विकसित किये जा रहे सी मार्ट के कार्यों का आज कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने निरीक्षण किया। निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के साथ निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी पेंडिंग कार्यों को शीघ्र पूरा करने कहा। कलेक्टर ने तैयार किये जा रहे सी मार्ट के कार्यों की तारीफ भी की।
सी मार्ट में महिला समूहों द्वारा तैयार प्रोडक्ट एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए जाएंगे। ग्राहकों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को इससे काफी सुविधा होगी। कलेक्टर ने कहा कि उन उत्पादों का निर्माण ज्यादा किया जाए, जिसकी बाजार में ज्यादा मांग हो। नया उत्पाद बनाने के पहले बाजार में डिमांड का अध्ययन करने और सर्वे करने कहा गया।
राज्य सरकार की महती योजना के तहत छत्तीसगढ़ मार्ट में महिला समूहों द्वारा तैयार किये गए प्रोडक्ट बेचे जाएंगे। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, उपअभियंता हरिशंकर साहू के अलावा ठेकेदार सुरेश कोठारी, सिद्धार्थ कोठारी मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

