द सीजी न्यूज
कांग्रेस नेता सौरभ निर्वाणी को पार्टी से एक साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। सौरभ निर्वाणी ने बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा के ऊपर अनर्गल आरोप लगाकर नारेबाजी की थी, जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सौरभ को नोटिस जारी किया था।
संतोषप्रद जवाब ना मिलने के कारण पीसीसी चीफ दीपक बैज नें निष्कासन की कार्यवाही की है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता को कारण बताओं नोटिस जारी करने से कांग्रेस नेताओं में हड़कंप मच गया है। खास तौर पर असंतुष्ट और खेमेबाजी करने वाले नेताओं को भी पार्टी से निष्कासन का खतरा हो गया है। माना जा रहा है कि किसी भी सूरत में प्रदेश कांग्रेस पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
