Breaking News

स्टेशन रोड पर बेशुमार गड्‌ढे : भाजपा नेताओं ने श्रमदान कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन : कहा – विधायक वोरा की नाकामी से लोग हो रहे दुर्घटनाओं का शिकार : त्यौहारी सीजन में भी नहीं सुधरी मुख्य मार्ग की हालत

द सीजी न्यूज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दुर्ग शहर में भाजपा चंडी शीतला मंडल के कार्यकर्ताओं ने अनोखे ढंग से बर्थडे मनाया। स्टेशन रोड पर बेशुमार गड्डे हो गए हैं। त्यौहारी सीजन शुरू होने से बाजार जाने वाले नागरिक इन गड्‌ढों के कारण रोज दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। कई बार यह मुद्दा उठने के बाद भी रोड की हालत नहीं सुधरी। आज इसी रोड पर भाजपा नेताओं ने श्रमदान कर गड्‌ढे भरने का काम किया।

ट्रेक्टर ट्राली के माध्यम से बजरी डस्ट मंगाकर भाजपा नेताओं ने फरिश्ता कॉम्प्लेक्स से पोलसाय पारा चौक तक उखड़ी सड़क के गड्‌ढों को भर कर समतल किया गया। इस दौरान पूर्व सभापति व भाजपा प्रवक्ता दिनेश देवांगन, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव, मंडल भाजपा अध्यक्ष विजय ताम्रकार, महामंत्री आसिफ अली, युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष नितेश साहू, विस्तारक सेवक राम धेनु, पार्षद काशीराम कोसरे, चंद्रशेखर चंद्राकर, गायत्री साहू, अजीत वैद्य, पूर्व पार्षद नरेंद्र चंदेल, दिनेश मिश्रा, विरेंद्र तन्ना, अनूप सोनी, जाकिर खोखर, सुभाष तिवारी, उत्तम साहू, राजेश रामटेके, हेमंत वर्मा, अनूप तिवारी, संकेश कुमार ने श्रमदान किया।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!