रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 सितम्बर को भिलाई के सेक्टर-6 स्थित जयंती स्टेडियम में दोपहर 1 बजे ‘‘महिला समृद्धि सम्मेलन’’ में शामिल होंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्वान्ह 11.45 बजे अपने निवास से कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 1 बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘महिला समृद्धि सम्मेलन’ शामिल होंगे। बघेल शाम 6 बजे होटल बेबीलोन में ‘बुत मरते नहीं’ पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
