Breaking News

प्रियंका ने मोदी पर साधा निशाना : यहां आकर धान खरीदी का श्रेय लेने वाले पीएम यूपी में कम कीमत में धान क्यों खरीद रहे : गरीब और मिडिल क्लास जनता महंगाई से पिस रही

द सीजी न्यूज

भिलाई। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी​ ने आज महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में प्रियंका बोलीं – देश के किसान एक दिन में 27 रुपए कमा रहे हैं, तो पीएम के उद्योगपति दोस्त रोज करोड़ों कमा रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने 2700 करोड़ रुपए नया संसद भवन बनाने में खर्च कर दिया। 8-8 हजार करोड़ में पीएम ने दो हवाई जहाज खरीदे हैं। पीएम मोदी यहां छत्तीसगढ़ में आकर धान खरीदी का श्रेय लेते हैं। यूपी में कम कीमत में धान क्यों खरीद रहे हैं। मोदी के उद्योगपति दोस्त करोड़ों कमा रहे, किसान एक दिन में 27 रुपए कमाता है।

महंगाई के मुद्दे पर बीजेपी को घेरते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ”आजकल महंगाई बहुत ज्यादा हो गई है। देश का किसान महंगाई के कारण परेशान है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार की सहायता नहीं करती है, केंद्र सरकार के नीति के कारण जनता का नुकसान हो रहा है. गरीब और मिडिल क्लास महंगाई में पिस रहा है। कई नेता सता के लिए महत्वाकांक्षी होते हैं, कुछ नेता पैसे के लिए सत्ता चाहते हैं।

गरीब और मिडिल क्लास से छीना जा रहा रोजगार- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब और मिडिल क्लास से रोजगार छीना है। पीएम मोदी रोजगार पर जवाब नहीं दे पाते हैं. बेरोजगारी पर जवाब नहीं दे पाते हैं। हमारी सरकार के पास आपके लिए एक विजन है।”

प्रियंका गांधी ने कहा कि गैस सिलेंडर और तेल की कीमतें इतनी बढ़ गई है कि गरीब पिस रहा है। जाति और सांप्रदायिकता के हिसाब से जो वोट मांगते हैं। उन्हें जवाब दीजिए। प्रियंका गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने एक-एक पैसा आपके जेब में डाला। छग सरकार ने आपकी राहत और मदद के लिए बहुत कार्य किए हैं। आज प्रदेश का किसान खुश है। खेती उनके आय का जरिया बन गया है। छग में खेती करने वाले किसान बढ़ रहे हैं। बाकी सभी जगह किसान त्रस्त है। न्याय योजना के तहत किसानों को सबसे अधिक धान की कीमत मिल रही है। आज छग का नाम देश भर में जाना जाता है। प्रदेश का सम्मान हर रोज बढ़ रहा है।

मंच पर ​प्रियंका के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सीएम भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, पीसीसी चीफ बैज के साथ कई कांग्रेस नेता मौजूद हैं। मौसम खराब होने के कारण वे सड़क मार्ग से होकर भिलाई पहुंची। सभा स्थल पर प्रदेश भर से जुटे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद रही।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर शासकीय केंद्र, पर्यटन और ऐतिहासिक केंद्र के लिए छत्तीसगढ़ सवंर्धन योजना लागू करने की घोषणा की। भूपेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने आर्थिक रूप से किसानों को मजबूत करने का काम किया। हम हर तीन महीने में किसानों को पैसा दे रहे हैं। बटन दबाते हैं और पैसा किसानों के पास पहुंच जाता है। भूमिहीन श्रमिकों को पैसा दे रहे हैं। शुरू से ही छत्तीसगढ़ में महिलाओं को बराबरी का स्थान मिला है। पुरुष और महिलाओं के सहकार से हमारे यहां काम होता है। बीपीओ खोले हैं। गारमेंट फैक्ट्री खोले हैं। इस बात का प्रयास हम करते हैं कि कैसे आर्थिक संपन्नता आए। राशन कार्ड हमने दिया। हाफ बिजली बिल योजना लागू की गई। पहले भिलाई में इस योजना को शुरू नहीं किया गया था लेकिन अब यहां भी योजना का फायदा मिल रहा है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!