Breaking News

महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का शुभारंभ

  • स्वच्छता ही सेवा दो दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम द्वारा 2 दिवसीय सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का उद्घाटन महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा निगम कार्यालय में किया गया। शिविर के पहले दिन 21 सितंबर क़ो 97 स्वच्छता दीदी और सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 18 उच्च रक्तचाप, 12 मधुमेह, 26 सर्दी खांसी से पीड़ित मिले।

सभी कर्मचारियों को संबंधित बीमारियों/लक्षणों के आधार पर निःशुल्क दवाई वितरण किया गया। शिविर में कर्मचारियों की सुविधा के लिए अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं का स्टॉल भी लगाया गया था, जिसमें मितान योजना, उज्जवला योजना, बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड आदि शामिल हैं।

शासन के निर्देश पर स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बीते दिनों जन‌प्रतिनिधियों, व्यापारियों, नागरिकों, स्वच्छता दीदि‌यों द्वारा शहर में रैली निकालकर जागरुकता का संदेश दिया गया था। स्वच्छता दीदी और कर्मचारियों के उत्साह वर्धन के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल, अब्दुल गनी, संजय कोहले, भोला महोबिया, दीपक साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!