Breaking News

अकर्मण्य, निष्क्रिय और फोटोबाज अरुण वोरा की विदाई तय : जनता के प्रति जवाबदेह और संवेदनशील होते तो शहर की दुर्गति न होती : जितेंद्र वर्मा

  • खुद के किए पापों पर घड़ियाली आंसू बहा रहे  हैं अरुण वोरा

द सीजी न्यूज

दुर्ग। बीती रात लगातार बारिश के कारण दुर्ग शहर की निचली बस्तियों और कॉलोनियों में जल भराव की स्थिति के बाद दुर्ग शहर में विधायक अरुण वोरा के घूमने पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कटाक्ष किया है। वर्मा ने कहा कि अरुण वोरा खुद के किए पापों पर घड़ियाली आंसू बहाने निकले हैं। जनता की समस्याओं और परेशानियों के प्रति अरुण वोरा संवेदनशील होते तो शहर की आज ऐसी दुर्गति नहीं होती। दुर्ग शहर की जनता को परेशानी में डालने के लिए स्वयं अरुण वोरा जिम्मेदार हैं।

जितेंद्र वर्मा ने कहा कि नगर निगम की कमान अपने हाथ में रखकर वोरा ने बेतहाशा भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी कर दुर्ग शहर का बंटाधार किया है। अरुण वोरा जैसे फोटोबाज और छपासी जनप्रतिनिधि जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं। शहर के फोटोबाज जनप्रतिनिधि के कारण ही दुर्ग शहर की जनता को न तो अच्छी सड़कों की सुविधा मिली, न पानी निकासी वाली नालियां बनाई गई। चंद घंटे की बारिश में निचली बस्तियों और कॉलोनियों में तीन-तीन फीट पानी भर रहा है।

वर्मा ने कहा कि अरुण वोरा के विधायक होने का खामियाजा आज दुर्ग शहर की जनता भुगत रही है। अरुण वोरा जैसे नौटंकीबाज नेता को दुर्ग शहर की जनता अच्छी तरह पहचान चुकी है। पिछले पौने दस साल से वे केवल फोटोबाजी और छपासी करके जनता को दिग्भ्रमित करते रहे। मुख्यमंत्री के पास जाकर शिकायत करते रहे कि दुर्ग के कलेक्टर मेरी बात नहीं सुनते और अब शहर के अंदर बाढ़ की स्थिति बनने के बाद अधिकारियों को निर्देश देने का नाटक कर रहे हैं। वर्मा ने सवाल किया कि जो अधिकारी पौने 10 साल तक अरुण वोरा की बात नहीं सुने, क्या अब वो अधिकारी चला चली की बेला में वोरा का निर्देश मानेंगे ?

जितेंद्र ने कहा कि अरुण वोरा दुर्ग की जनता को नासमझ न समझें। दुर्ग की जनता के सामने वोरा की कलई खुल चुकी है। दुर्ग की जनता के लिए वो अभिशाप बन चुके हैं। आम जनता अरुण वोरा से मुक्ति पाने के लिए पूरी तरह तत्पर है। अकर्मण्य, निष्क्रिय और फोटोबाज अरुण वोरा की विदाई अब तय है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!