Breaking News

राहुल बोले – महिला आरक्षण आज लागू हो और ओबीसी महिलाओं को महिला आरक्षण का फायदा मिले : ओबीसी का अपमान न करें पीएम … ओबीसी को धोखा न दें …

द सीजी न्यूज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना की वकालत करते हुए शनिवार को कहा कि संसद व विधानसभाओं में महिला आरक्षण को आज ही लागू किया जा सकता है लेकिन केंद्र सरकार परिसीमन व नयी जनगणना का बहाना बनाकर इसे 10 साल तक टालना चाहती है। राहुल ने सवाल किया – देश के प्रधानमंत्री जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं? राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री को जातिगत जनगणना के आंकड़े देश के सामने रखने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि महिला आरक्षण आज ही लागू हो।

उन्होंने कहा –  ‘प्रधानमंत्री जी, अपने अगले भाषण में आप हिंदुस्तान को बता दीजिये … कांग्रेस पार्टी ने जातिगत जनगणना कराई थी …आंकड़े आपके पास हैं… उन आंकड़ों को आप हिंदुस्तान के सामने रख दीजिए। हिंदुस्तान की जनता को दिखा दीजिए और अगली जनगणना आप जातिगत आधार पर करवाइए … ओबीसी का अपमान मत कीजिए… ओबीसी को धोखा मत दीजिए।’’

राहुल गांधी ने लोकसभा व विधानसभाओं में महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा – ‘‘भाजपा के लोग कहते हैं कि महिला आरक्षण लागू करने से पहले नयी जनगणना व नए परिसीमन की जरूरत है। यह सच नहीं है। महिला आरक्षण को लागू करने के लिए विधानसभा व लोकसभा की 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं को आज दी जा सकती हैं। मगर इन्होंने बहाना बनाया है… ये चाहते हैं कि महिला आरक्षण दस साल बाद लागू हो। हम चाहते हैं कि महिला आरक्षण आज लागू हो और ओबीसी महिलाओं को महिला आरक्षण का फायदा मिले।’’

राहुल ने कहा कि देश में भाजपा व कांग्रेस पार्टी में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘अगर आप भाजपा कार्यकर्ताओं से अडाणी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रिश्ते के बारे में पूछेंगे तो वे भाग जाएंगे।’’ कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!