Breaking News

आम आदमी पार्टी के सौरभ झा और अविरल सिंह ने जोगी कांग्रेस की सदस्यता ली

  • आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जताया जोगी कांग्रेस पर भरोसा

द सीजी न्यूज

रायपुर। आम आदमी पार्टी के सौरभ झा और अविरल सिंह ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की सदस्यता ग्रहण की है। सौरभ झा ने अन्ना आंदोलन से शुरुआत की थी और आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार में राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका निभाई और महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। झा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में पर्यवेक्षक के रूप में अपना दायित्व निभाया था। अविरल सिंह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया पेनलिस्ट रह चुके हैं और उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में पॉलिटिकल स्ट्रैटिजिस्ट प्रोफेशनल भी रहे हैं।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा कि छत्तीसगढ़वासीयों के क्षेत्रीय अधिकारों और हितों को सर्वोपरि मानकर उसकी लड़ाई और रक्षा के प्रति अपनी निष्ठा रखने वाली अजीत जोगी की विचारधारा को अपनाकर और छत्तीसगढ़ की अमीर धरती से गरीबी मिटाने अमित जोगी के मिशन व 10 कदम गरीबी ख़त्म के विजन से प्रभावित होकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से दूसरे दलों के लोग जुड़ रहे हैं।

अमित जोगी ने विश्वास जताते हुए कहा कि झा और अविरल सिंह के जोगी कांग्रेस में शामिल होने से आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को और मज़बूती मिलेगी और ज़मीनी स्तर पर संगठन और मज़बूत होगा।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!