द सीजी न्यूज
रायपुर। राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ पहुंच चुके हैं। रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। यहां से राहुल गांधी और सीएम भूपेश बघएल मेफेयर रिजॉर्ट के लिए रवाना हो गए। एक माह के भीतर दूसरी बार राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आए हैं।

रिसॉर्ट में कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद राहुल गांधी दोपहर 12.30 बजे कार से बिलासपुर रवाना होंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री और कई नेताओं का काफिला भी जाएगा। राहुल गांधी बिलासपुर में आवास न्याय योजना की शुरूआत करेंगे। तखतपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
