Breaking News

बदल रही है निगम क्षेत्र की सड़कों की दशा और दिशा : महापौर निर्मल कोसरे ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

द सीजी न्यूज

भिलाई-3 / भिलाई-चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे ने मंगलवार को पांच वार्डों में सड़क निर्माण व अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने वार्ड के नागरिकों को विकास कार्य प्रारंभ होने पर बधाई देते हुए कहा कि निगम क्षेत्र की सड़कों की दशा और दिशा बदल रही है। सड़कों की हालत बेहतर होने से लोगों को सुगम आवाजाही की सुविधा मिलेगी।

महापौर निर्मल कोसरे ने वार्ड क्रमांक 1 इंदिरा नगर हथखोज में 15.96 लाख की लागत से होने वाले सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। वार्ड क्रमांक 3 अकलोरडीह में भूमिपूजन कर 16.18 लाख रुपए की लागत से आरसीसी नाली निर्माण का शुभारंभ किया। कोसरे ने वार्ड क्रमांक 4 जरवाय में विकास की कईं बड़ी सौगातें दी। इस वार्ड में उन्होंने 3.20 लाख से आरसीसी नाली, 12.82 लाख से आरसीसी रोड, 19.79 लाख से विश्वकर्मा चौक से गांव के तालाब तक बीटी रोड, 19.12 लाख की लागत से मिनी माता चौक से रिंगनी रोड को जोड़ने बीटी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया। जरवाय गोठान में 1 करोड़ 2 लाख 65 हजार रुपए की लागत से होने वाले रीपा निर्माण की भी आधारशिला रखी।

महापौर निर्मल कोसरे ने वार्ड क्रमांक 6 उमदा में 4.49 लाख से आरसीसी नाली, 11.62 लाख से आरसीसी रोड, 32 लाख से साहू भवन के पास आरसीसी रोड, 5 लाख से देवांगन भवन में अहाता निर्माण, 5 लाख से डोम शेड निर्माण और 5.06 लाख रुपए से चार्जिंग शेड बनाने के लिए भूमिपूजन किया। वार्ड क्रमांक 7 विश्व बैंक कॉलोनी में 15.98 लाख रुपए की लागत से आरसीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन महापौर द्वारा किया गया।

महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि लंबे समय से इन वार्डों के निवासी सड़क व नाली सहित अन्य समस्या की ओर उनका ध्यानाकर्षण करा रहे थे। आज भूमिपूजन कर कार्यों को गति प्रदान कर दिया गया है। आने वाले दिनों में जनभावना के अनुरूप विकास कार्य निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य ईश्वर साहू, एस वेंकट रमना, दीप्ति आशीष वर्मा, संतोषी विनोद निषाद, मनोज डहरिया, पार्षदगण संतोष तिवारी, ठामेश्वरी साहू, टेनेंद्र ठाकरे, भूपेंद्र वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, महामंत्री पप्पू चंद्राकर, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अशफाक अहमद, इंद्रजीत यादव, मोहम्मद आमिर, भागीरथी निर्मलकर, हुसैन अली, युवराज कश्यप, विनय सिंह सहित वार्ड के नागरिक और कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!