Breaking News

शांति समिति की बैठक में गणेश विर्सजन और जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व शांति-सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील

द सीजी न्यूज

दुर्ग/आगामी त्यौहार गणेश विर्सजन और ईद ए मिलाद पर्व के अवसर पर शांतिपूर्ण माहौल और सौहार्द्रपूर्ण ढंग से मनाए जाने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में ए.डी.एम अरविंद एक्का पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित विभिन्न धर्म के प्रतिनिधियों और संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। सभी ने समस्त पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का आश्वासन दिया।
कलेक्टर ने कहा कि आगामी त्यौहारों की तैयारी और आवश्यक व्यवस्था में पूर्व की भांति जिला प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की है कि दुर्ग हमेशा ही भाईचारे की मिसाल रहा है। इस तहजीब और परंपरा को बनाए रखें। उन्होंने समिति के सदस्यों और युवाओं को शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने अपील की है। गणेश विसर्जन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। व्यवस्थित विसर्जन हेतु इस बार प्रत्येक समितियों के लिए विसर्जन का समय निर्धारण पर चर्चा की गई, जिसमें टोकन के माध्यम से निर्धारित समय पर विसर्जन स्थल पर पहुंचकर प्रतिमा विसर्जन किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके।
बैठक में स्वच्छता के दृष्टिगत आयोजन और विसर्जन स्थल पर पर्याप्त व्यवस्था करने, ट्रैफिक व्यवस्था, त्यौहार के अनुरूप गरिमामय, सौहार्द्र पूर्ण ढंग से मनाने सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उपस्थित समिति के सदस्यों ने ईद ए मिलाद और गणेश विर्सजन पर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, डीजे एवं साउंड सिस्टम, गणपति विसर्जन के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!