Breaking News

शिवनाथ नदी इंटेकवेल में दो नए मोटरपंप लगे : महापौर बोले – जलसंकट दूर करने दो और नए पंप इसी हफ्ते लगेंगे

  • विधायक, महापौर ने किया शुभारंभ 

द सीजी न्यूज

दुर्ग / नगर निगम दुर्ग द्वारा शिवनाथ नदी इंटेकवेल में दो नए मोटरपंपों का आज लोकार्पण किया गया? विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल के हाथों मोटर पंप का लोकार्पण किया गया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने अधिकारियों को एक हफ्ते के भीतर दो और नए पंप स्थापित करने के निर्देश दिये हैं।

महापौर ने बताया कि आए दिन जलसंकट को देखते हुए निगम प्रशासन द्वारा चार नए मोटर पंपों की खरीदी की गई है। प्रत्येक नए मोटरपंप की क्षमता 90 एचपी है। इससे शहर में पानी का संकट दूर करने में मदद मिलेगी। आज लोकार्पण के अवसर पर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, पूर्व पार्षद कुलेश्वर साहू, एल्डरमेन देव सिन्हा, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय, भवन अधिकारी प्रकाशचंद्र थवानी, मोहित मरकाम, नारायण ठाकुर मौजूद रहे।

मोटरपंपो की खरीदी डीएमएफ मद से की गई है। कुल 1 करोड़ 60 लाख की राशि से 4 नये पंपो का क्रय किया गया है। विधायक अरुण वोरा और धीरज बाकलीवाल ने कहा कि फिल्टर प्लांट में आज 2 मोटर पंप लगाए गए हैं। अधिकारी निरन्तर मॉनिटरिंग करते रहें। नये मोटर पंपो का मेंटनेंस भी नियमित रूप से करें।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कि पहले 6 पंप चलते थे, अब मोटर पंपों की क्षमता को डबल करते हुए 90 किलो वाट के चार मोटर पंप खरीदे गए हैं। शहर में पहले 12 पानी टंकी थी, अब 18 पानी टंकियां हो गई है। मोटर पंप की क्षमता कम होने के कारण पानी टंकियां पूरी नही भर पाती थी। दो नए मोटरपंप लगने के बाद 2 और मोटरपंप लगने पर सभी 18 टंकियों में पानी पूरी तरह भरा जा सकेगा। इससे शहर की जनता को पर्याप्त पीने का पानी मिलेगा।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!