Breaking News

98 लाख से निखरेगा ब्रह्मनीन तालाब का सौंदर्य : महापौर निर्मल कोसरे ने कई वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

  • महापौर निर्मल कोसरे ने भिलाई-3 को दी लाखों की सौगात
  • विभिन्न वार्डों में भूमिपूजन कर विकास कार्यों का किया शुभारंभ

द सीजी न्यूज

भिलाई-3 / भिलाई-चरोदा नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 9 के ब्रह्मनीन तालाब का बेहतर तरीके से सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। यह कार्य 98 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। महापौर निर्मल कोसरे ने बुधवार को इस कार्य के लिए भूमिपूजन किया। महापौर ने भिलाई-3 के विभिन्न वार्डों को भी विकास कार्यों की सौगात देते हुए भूमिपूजन कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

महापौर निर्मल कोसरे ने लगातार तीसरे दिन भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र में भूमिपूजन किया। बुधवार को उन्होंने भिलाई-3 में वार्ड क्रमांक 9 शीतला पारा में स्थित ब्रह्मनीन तालाब का 98 लाख रुपए की लागत से होने वाले सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। वार्ड क्रमांक 7 के बंधवा तालाब में 26.78 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण, वार्ड 8 में 15.96 लाख से सीसी रोड  निर्माण, वार्ड क्रमांक 13 गांधी नगर के रेलवे कॉलोनी में स्टेशन के पास पान ठेला से पुराने इंडियन ऑयल डिपो की दिशा में हनुमान मंदिर तक 8.05 लाख रुपए से आरसीसी नाली और पाथवे निर्माण, ट्रेक्शन कॉलोनी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने पुलिया तक 7.94 लाख से मुख्य नाला निर्माण, वार्ड क्रमांक 14 नेहरू नगर में गैलक्सी चौक के पास सामुदायिक भवन में 11.62 लाख से डोम शेड निर्माण, नेहरू नगर में ही महिला सदन के पास 4.35 लाख से डोम शेड निर्माण, वार्ड क्रमांक 15 बजरंग पारा में शिव धाम के पास 15.93 लाख से आरसीसी सड़क निर्माण, वसुंधरा नगर में विकास घर से ज्योति घर तक, नीरा घर से प्रसाद घर तक 9.48 लाख से सीसी रोड निर्माण, मानसरोवर कॉलोनी में रूपकुमारी घर से वर्मा घर तक, पांडेय घर से रजा घर तक 6.28 लाख से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

पदुम नगर में लगभग 60 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। महापौर निर्मल कोसरे ने पदुम नगर में शिव मंदिर खब्बू पांडा घर तक गलियों में 10.98 लाख से आरसीसी नाली निर्माण, शिव मंदिर से मिलाप घर तक, विष्णु प्रसाद घर तक  15.01 लाख से बीटी रोड रिनिवल, रंगा राव के घर से नरसिम्हा के घर तक, वहां से अमर के घर तक 8.31लाख से बीटी रोड  रिनिवल कार्य, ओपी वर्मा से घर क्रमांक 128 तक, अम्मा निवास से आनंद दिवाकर घर तक और 19.97 लाख से बीटी रोड निर्माण, शिव मंदिर से एयरटेल टावर के किनारे पुलिया तक 5.12 लाख से सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य मोहन साहू, एस वेंकट रमना, देवकुमारी भलावी, पार्षदगण टेनेन्द्र ठाकरे, संतोष तिवारी, हेमंत वर्मा, शारदा लावेश मदनकर, डे साहब वर्मा, अभिषेक वर्मा, मनीष वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुमुद मढ़रिया, महामंत्री पप्पू चंद्राकर, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अशफाक अहमद, डॉली वर्मा, रीना वर्मा, कुमारी ढीमर, इंद्रजीत यादव, युवराज कश्यप, अरमान अहमद, विनय सिंह, अनिकेत यादव सहित वार्डवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!