Breaking News

महापौर ने दी गणेशोत्सव, पर्यूषण पर्व और ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं : सुख-समृद्धि, शांति, स्नेह की कामना की

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ शहर के महापौर धीरज बाकलीवाल ने गणेश उत्सव, पर्यूषण पर्व और ईद मिलादुन्नबी पर्व के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि, शांति, स्नेह की कामना की है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश घर-घर मे विराजे है। भगवान श्री गणेश सभी की मनोकामना पूरी करें। पर्यूषण पर्व जैन समाज का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह आत्मविशुद्धि, संयम, त्याग और आत्मचेतना को विकसित करने का अवसर देता है। यह पर्व अहिंसा, दया, प्रेम की राह पर चलना सिखाता है। मान्यता है कि भगवान महावीर ने इस त्यौहार के दौरान अपनी शिक्षाएं दीं और जैन धर्म के मुख्य सिद्धांतों को प्रतिपादित किया।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने ईद मिलादुन्नबी पर्व के अवसर पर मुस्लिम समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की खुशी को ईद उल-मिलादुन्नाबी के रूप में मनाते है। पैगम्बर मोहम्मद साहब का पूरा जीवन मानवता की सेवा में ही गुजरा और उन्होंने लोगो को हमेशा इंसानियत का पाठ पढ़ाया। पैगम्बर मोहम्मद साहब द्वारा मानवता के प्रति हमेशा सरल व्यवहार के कारण ही उन्हे रहमत उल लिल आलमीन अर्थात पूरे संसार पर कृपा करने वाला कहा जाता है। मिलाद उल नबी की खुशी तभी सार्थक होगी, जब हम हजरत मोहम्मद के संदेशों व उनके आदर्शों का पालन करेंगे।

Check Also

मुहर्रम पर्व पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के मानव सेवा के प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे: इंद्रजीत द सीजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!