द सीजी न्यूज
जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व 28 दिसम्बर गुरुवार को दुर्ग और भिलाई में शान ओ अकीदत से मनाया जाएगा।
दुर्ग में पैगम्बर हजरत मुहम्मद की यौमे पैदाइश (जन्मदिन) के मुबारक मौके पर सीरत पाक कमेटी शहर दुर्ग के जानिब से गुरुवार को फजर की अजान से पहले सुबह 4 बजे सलातो सलाम व फजर की नमाज के बाद परचम कुशाई की जाएगी। जोहर की नमाज के बाद दोपहर 2.30 बजे जामा मस्जिद से जुलुस मोहम्मदी रवाना होगा। जामा मस्जिद सेक्टर-6 के शाबिक इमाम अजमलुद्दीन हैदर रवाना करेंगे।
जुलुसे मोहम्मदी की कयादत मेहमाने खुसूसी अल्लामा मौलाना हाफिज मुफ्ती ऐहतेशाम रजा अजहरी (राजनांदगांव) करेंगे। जुलुसे मोहम्मदी शहर का गश्त करते हुए शाम 5 बजे ईदगाह गंजपारा पहुँचेगा, जहां असर की नमाज अदा की जाएगी। मगरिब की नमाज के बाद जामा मस्जिद में परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी, जिसमें सभी मस्जिदों के इमाम शिरकत करेंगे और मुल्क में अलामे ईस्लाम के हक में दुआ की जाएगी। यह जानकारी सीरत पाक कमेटी शहर दुर्ग के अध्यक्ष जाकिर हुसैन खोखर ने दी।
शहर की तमाम मस्जिदों में 28 सितंबर की सुबह फज्र की नमाज के बाद रस्म के मुताबिक परचमे इस्लाम फहराया जाएगा। सेक्टर-7 मदरसे में ईद पर खास आयोजन होंगे। सुबह परचमे इस्लाम फहराया जाएगा और जुलूस निकलेगा। जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर गौसिया मस्जिद कमेटी कैंप-1 से 28 सितंबर दोपहर 2 बजे जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जाएगा। जिसकी कयादत सैयद अदनान शरीफ किछौछा मुकद्दसा करेंगे। मद्दाहे रसूल सैयद तेग अली नागपुरी और हाजी तहसीन सलीम राजनांदगांव होंगे।
भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट के सदर जमील अहमद ने बताया कि दोपहर 2:00 बजे गौसिया मस्जिद कैंप-1 से यह मुख्य जुलूस शुरू होगा और लिंक रोड होता हुआ कैंप-2 रजा जामा मस्जिद पहुंचेगा। जहां से मदरसा रोड से शीतला काम्पलेक्स नंदिनी रोड फिर ओवर ब्रिज से पार कर 4:00 बजे इक्विपमेंट (मुर्गा) चौक पहुंचेगा। यहां खुर्सीपार जोन-1,2 और 3 से आने वाली अंजुमन भी पहुंचेंगी। फिर सेंट्रल एवेन्यू से सेक्टर 5 चौक होते हुए शाम 5:30 बजे सेक्टर-6 जामा मस्जिद के ईदगाह मैदान में पहुंचकर परचमे इस्लाम फहराया जाएगा।
भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट की ओर से 28 सितंबर की शाम बाद नमाजे मगरिब जामा मस्जिद सेक्टर 6 में रहमते आलम कॉन्फ्रेंस रखी गई है। जिसकी कयादत हजरत अल्लामा मौलाना सैयद अदनान अशरफ अशरफ उल जिलानी किछौछा शरीफ करेंगे। मेहमान-ए-खुसूसी सदरुलवरा मिस्बाही कादरी किबला उस्ताद अरबी यूनिवर्सिटी अल जमीअतुल अशरफिया मुबारकपुर आजमगढ़ होंगे। यह कॉन्फ्रेंस जेरे सरपरस्ती सैयद मोहम्मद अजमलुद्दीन हैदर साबिक इमाम जामा मस्जिद सेक्टर 6 और जेरे सदारत इकबाल अंजुम हैदर इमाम खतीब जामा मस्जिद सेक्टर 6 होगी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर छत्तीसगढ़ मुस्लिम फ्रंट की जानिब से शाही लंगर का इंतजाम किया गया। सदर बाबा खान ने अकीदतमंदों से शिरकत की गुज़ारिश की है।
जलसा सीरत-उन-नबी 29 को
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के आयोजनों के सिलसिले में जमाअत-ए-इस्लामी हिंद भिलाई नगर की ओर से जलसा सीरत-उन-नबी 29 सितंबर शुक्रवार की शाम 6:30 बजे से ग़ालिब मेमोरियल स्कूल सेक्टर-6 में रखा गया है। जिसमें मेहमान-ए-खुसूसी मुफ्ती मुहम्मद सुहैल कासमी, मुफ्ती दारुल कजा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भिलाई होंगे। जलसे की सदारत मौलाना आजाद कॉलेज औरंगाबाद महाराष्ट्र के प्रोफेसर वाजिद अली करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
