Breaking News

मोर मकान, मोर आस के आवेदकों की लॉटरी 29 सितंबर को

  • पक्की छत के पूरा होही आस,अब सब्बो के होही अपन पक्का आवास

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत मोर मकान-मोर आस के आवेदकों के लिए अगली लाटरी 29 सितंबर को निकाली जाएगी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कि आगामी लॉटरी शुक्रवार 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे डाटा सेंटर स्थित बैठक कक्ष में निकाली जाएगी। निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि निर्माण एजेंसी द्वारा सभी पेंडिंग कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। आगामी दो माह में यह दोनो परियोजना (गणपति विहार बोरसी और पोटियाकला) स्थल पूर्ण हो जाएगें।

नोडल अधिकारी दिनेश कुमार नेताम ने आबंटित हितग्राहियों से अनुरोध किया है कि वे जल्द से जल्द अपना आबंटन पत्र डाटा सेंटर स्थित आवास कार्यालय से प्राप्त कर लें। आज तक चार चरणों में हुए लॉटरी के अंतर्गत 174 आवास आबंटित किए गए। सहायक नोडल अधिकारी जितेन्द्र समैया ने सभी पात्र आवेदकों से आग्रह किया है कि डाटा सेंटर और मुख्य कार्यालय में पात्र / अपात्र की सूची का अवलोकन करें और  योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें। संभावना है कि आदर्श आचार संहिता के लागू होने के पहले यह अंतिम लॉटरी हो। आगामी तीन दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। 27 सितंबर को शाम 5:30 बजे तक प्रथम किश्त की राशि देने वाले आवेदको को ही आगामी 29 सितंबर की लॉटरी में शामिल किया जाएगा।

Check Also

मुहर्रम पर्व पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के मानव सेवा के प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे: इंद्रजीत द सीजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!