Breaking News

स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग महिला की मौत : प्रायमरी कान्टेक्ट में आए लोगों के स्वाईन फ्लू की जांच करने सैम्पल ले रही मेडिकल टीम

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ दुर्ग जिले में पं.जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केन्द्र, सेक्टर-9 हॉस्पिटल भिलाई में 81 वर्ष वयोवृद्ध महिला की स्वाईन फ्लू से मृत्यु हो गई। महिला मैत्री नगर रिसाली भिलाई की निवासी हैं। स्वाइन फ्लू से मौत की सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम के निर्देश पर नोडल अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे द्वारा पॉजिटिव आए मरीजों की कान्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। शहरी खंड चिकित्सा अधिकारी और उनकी टीम को निर्देशित किया गया है।

संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़ रायपुर के दिशा निर्देशानुसार प्रायमरी कान्टेक्ट में लक्षण होने पर स्वाईन फ्लू जॉच हेतु सैम्पल लिया जा रहा है। संकमण से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वाईन फ्लू से संबंधित प्रचार-प्रसार जैसे हाथों को साबुन से निरंतर धोने और सार्वजनिक जगहों पर न थूकने, पौष्टिक आहार खाने, पानी खूब पीने और पूरी नींद लेने के साथ ही शरीर को क्रियाशील रखने की अपील की जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम के अनुसार मरीज की मृत्यु सिवियर निमोनिया, एक्यूट रेस्पायरेटरी डिस्ट्रेस सिन्ड्रोम के साथ हिनी पॉजीटिव स्वाईन फ्लू विथ सेप्सिस व सेप्टिक सॉक विथ डिपिकल रिस्पारेटरी एवं ओल्ड केस ऑफ सी. व्ही. ए. व अन्य कोमआर्बिड कंडीशन की शिकायत पहले से थी। संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें, छ.ग. रायपुर के दिशा निर्देशानुसार मृतक का अंतिम संस्कार किये जाने निर्देशित किया गया है। मरीज को अन्य कोमआर्बिड कंडीशन जैसे उच्च रक्तचाप, सिवियर निमोनिया, डिसीज की शिकायत पहले से थी और  उपचार के दौरान 27 सितम्बर को सुबह 9 बजे अस्पताल में मृत्यु हो गई।

Check Also

मुहर्रम पर्व पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के मानव सेवा के प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे: इंद्रजीत द सीजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!