Breaking News

मोर मकान- मोर आस : 25 परिवारों को मिला पक्का आशियाना : महापौर बोले – अब तक 199 परिवारों को हो चुका पक्के आवासों का आवंटन

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम दुर्ग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान मोर आस के  तहत आज सेंट्रल लाइब्रेरी डाटा सेंटर में पांचवे चरण की लॉटरी निकली गई। लॉटरी की प्रक्रिया अध्यक्ष छग राज्य भंडारगृह, विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य संजय कोहले, अनूप चंदनिया की उपस्थिति में किया गया। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सभी हितग्राहियों को विश्वास दिलाया कि आगामी 2 माह के भीतर में पोटियाकला और गणपति विहार के घरों की चाबियां हितग्राहियो को सौंप दी जाएगी। बशर्त सम्पूर्ण हितग्राही अंशदान राशि जमा किया गया हो।

विधायक अरुण वोरा ने मौजूद हितग्राहियों को पक्के आवास मिलने पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आवासहीनों को आवास उपलब्ध कराना राज्य शासन की पहली प्राथमिकता है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कि अब तक कुल 199 परिवारों को आवास आबंटन किया जा चुका है। इसमें गणपति विहार में 61 आवास, पोटियाकला में 57 आवास, गोकुल नगर में 29 आवास, सरस्वती नगर में 27 आवास और माँ कर्मा बोरसी में 9 व फार्च्यून में 16 आवास शामिल हैं।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी दिनेश नेताम ने बताया कि हितग्राहियो द्वारा  अंशदान की राशि 1 करोड़ 72 लाख रुपए नगर पालिक निगम दुर्ग के कोष में जमा किया जा चुका है। कार्यक्रम में सुडा द्वारा पदस्थ विशेषज्ञ प्रीतेश वर्मा, दीपक संचेती, आशुतोष ताम्रकार, रामदास साहू, ललित साहू, नंदिनी यादव आदि मौजूद रहे।

Check Also

मुहर्रम पर्व पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के मानव सेवा के प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे: इंद्रजीत द सीजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!