Breaking News

दिल्ली में 25 करोड़ की चोरी के 2 आरोपी दुर्ग में गिरफ्तार, गहनें और कैश बरामद

द सीजी न्यूज

दिल्ली के भोगल से 25 करोड़ रुपये की चोरी के मामले में पुलिस की टीम ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर से दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक आरोपी का नाम लोकेश और दूसरे का नाम शिवा है। भोगल इलाके की एक ज्वेलरी दुकान से कुछ दिनों पहले 25 करोड़ रुपये की ज्वेलरी की चोरी ने देश की राजधानी दिल्ली की पुलिस को हिलाकर रख दिया था। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हा​थ लगी है। बिलासपुर पुलिस की टीम ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग से दो लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के भोगल में ज्वेलरी शॉप से 25 करोड़ रुपए मूल्य के गहने चोरी करने के बाद आरोपी छत्तीसगढ़ भाग गए थे। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग पुलिस की टीमों के साथ मिलकर मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली में वारदात को अंजाम देने के बाद लोकेश दुर्ग जिले में भिलाई के स्मृति नगर में छिपा था। आरोपी के कब्जे से 18 किलो सोना और हीरा बरामद किया गया है। लोकेश के साथी शिवा चंद्रवंशी को बिलासपुर पुलिस ने कवर्धा से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 23 लाख के जेवर जब्त किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पहले भी भिलाई के पारख ज्वेलर्स में हुई बड़ी चोरी में गिरफ्तार हो चुका है।

बिलासपुर में 7 चोरियों के मामले में फरार चल रहे शातिर चोर लोकेश श्रीवास के दुर्ग में छिपे होने की जानकारी बिलासपुर पुलिस को मिली थी। बिलासपुर पुलिस की टीम को लोकेश श्रीवास की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया था। एसपी संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी लोकेश श्रीवास दुर्ग जिले के स्मृतिनगर थाना क्षेत्र के एक घर में छिपा हुआ था। लोकेशन पता चलते ही लोकल दुर्ग और रायपुर पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने उसने कबूल किया कि दिल्ली के जंगपुरा में उसी ने चोरी की थी।

एसपी बिलासपुर संतोष सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक आरोपी के पास से 12.50 लाख रुपये नकद और 18 किलो से अधिक सोना और हीरे जब्त किए गए हैं। 26 सितंबर को अज्ञात लोगों ने दिल्ली के भोगल इलाके के उमराव सिंह ज्वैलर्स के शोरूम से 25 करोड़ रुपये के ज्वेलरी की चोरी कर राजधानी में सनसनी मचा दी थी। चोर गहने के शोरूम की छत काटकर अंदर दाखिल हुए और स्ट्रांग रूम की दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों के सोने और हीरे के गहने लेकर फरार हो गए।

शोरूम मालिक को घटना का पता उस समय चला जब मंगलवार यानी 26 सितंबर की सुबह वारदात का खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक शोरूम मालिक ने 24 सितंबर की रात 8 बजे दुकान बंद की और 26 सितंबर सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट जब दुकान खोली तो घटना के बारे में पता चला। दुकान के मालिक ने पुलिस को बताया था कि 30 किलोग्राम सोने के आभूषण और पांच लाख रुपये नकद चोरी हुई है। हजरत निजामुद्दीन पुलिस थाने में यह मामला दर्ज किया गया।

बताया जाता है कि लोकेश श्रीवास आदतन अपराधी है। वह चोरी की कई घटनाओं में गिरफ्तार हो चुका है और जेल भी जा चुका है। उसने दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कवर्धा सहित प्रदेश में कई चोरी की वारदात को अंजाम दिया। भिलाई के पारख ज्वेलरी शाप में उसने करोड़ों रुपये के ज्वेलरी चोरी की। आरोपी लोकेश श्रीवास हर बार ज्वेलरी शॉप को ही अपना निशाना बनाता है। लोकेश श्रीवास और शिवा चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर बिलासपुर पुलिस ले गई है। आरोपियों से पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस भी छत्तीसगढ़ आई हुई है।

Check Also

मुहर्रम पर्व पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के मानव सेवा के प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे: इंद्रजीत द सीजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!