द सीजी न्यूज
दुर्ग / जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग में मरीज बालोद के काकरेल ग्राम निवासी तोषन चुरेन्द्र (उम्र 9 वर्ष) आँखो की समस्या के इलाज के लिए 26 सितम्बर को जिला चिकित्सालय दुर्ग रेफर किया गया था। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्पना जैफ ने बताया कि मरीज को बांई आँख से बिल्कुल नहीं दिखता था। मरीज की प्रारंभिक जाँच के बाद पता चला कि मरीज जन्मजात मोतियाबिंद से ग्रसित था।
मरीज की सर्जरी 27 सितम्बर को जिला नोडल अधिकारी डॉ. संगीता भाटिया के नेतृत्व में नेत्र सर्जन डॉ. कल्पना जैफ और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण वशिष्ट व उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। नेत्र सहायक अधिकारी शत्रुहन सिन्हा, माया लहरे, दुर्गा सिन्हा, विवेक सोनी और आशा ब्रहमभट्ट ओटी नर्सिंग इंचार्ज व उनकी टीम द्वारा विशेष योगदान दिया गया। जब मरीज तोषन चुरेंद्र अस्पताल आए थे, तब उनका विजन 3/60 था, सर्जरी के बाद मरीज का विजन 6/6 हुआ है। अब मरीज बांई आँख से भी पूरी तरह से देख पा रहा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
