Breaking News

दुर्ग शहर में कांग्रेस की भरोसा यात्रा 2 अक्टूबर को 

द सीजी न्यूज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती अवसर पर 2 अक्टूबर को एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय कांग्रेस की भरोसा-यात्रा का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर दुर्ग में भरोसा यात्रा के लिए आज बैठक हुई। बताया गया कि हर विधानसभा क्षेत्र में भरोसा यात्रा के दौरान कांग्रेसी 25 से 30 किलोमीटर तक पदयात्रा करेंगे। इस दौरान राज्य सरकार के जन-कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ भाजपा सरकार के 15 साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़वासियों के साथ किये गये छल से आम जनता को अवगत कराया जाएगा।

भरोसा यात्रा में बाईक रैली, नुक्कड़ सभा करते हुए आमसभा के रूप में समापन होगा। भरोसा यात्रा की तैयारी को लेकर आज दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) द्वारा राजीव भवन में बैठक में पीसीसी से दुर्ग विधानसभा प्रभारी कमलकांत शुक्ला, इरफान खान व विधायक अरुण वोरा ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विधायक वोरा ने कहा कि विगत 5 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सुशासन का राज है। भूपेश बघेल की सरकार भरोसे की सरकार है और अपने पहले दिन से ही घोषणा पत्र की बातों को पूर्ण करने वाली सरकार है। जन-जन में भूपेश बघेल सरकार के लिए जो भरोसा है, उसे और मजबूत करना है। भरोसा यात्रा प्रतीक है छत्तीसगढ़ की समृद्धि का, लोगों के खुशहाल जीवन जीने का। आज छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर सबसे कम है। किसानों के लिए राज्य शासन के द्वारा किए गए कार्य ऐतिहासिक है।

भरोसा यात्रा का रूट सुबह 9 वजे राजीव भवन से प्रारंभ होकर शनिचरी बाजार, जवाहर चौक, मोती काम्प्लेक्स, होटल मान, तकिया पारा, सुभाष चौक, फरिश्ता काम्प्लेक्स, पचरी पारा, नया बस स्टैंड से गांधी प्रतिमा के पास समापन होगा। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अलताफ अहमद, सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली, सैयद अनीस रजा, आनंद कपूर ताम्रकार सलभ साहू, एनी पीटर, दीपक जैन, दीपक कुमार पटेल, प्रीतम देशमुख, मनोज मिश्रा, जगमोहन ढीमर, संदीप श्रीवास्तव, अशोक मेहरा, साबिर, मोहनलाल सिंह, शेष राम सेन, रवि प्रकाश ताम्रकार, हरीश सिन्हा, मनीष सिंह, दुष्यंत साहू, हरीश साहू, पीयूष कुमार साहू, तुलाराम साहू, हरेंद्र शर्मा, कृष्णा देवांगन, मनीष यादव, भूमिका देशमुख, खिलेश्वरी देवांगन, सीता टंडन, ममता राजपूत, संतोषी सारथी, गीता राजपूत, पाशी अली, कल्याण सिंग ठाकुर उपस्थित थे।

Check Also

सुशासन का दूर-दूर तक अता-पता नहीं … और साय सरकार मना रही सुशासन तिहार – जंघेल

द सीजी न्यूज दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोआर्डिनेटर देवकुमार जंघेल ने बयान जारी कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!