Breaking News

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक खत्म : 40 सीटों पर सिंगल नाम : अब CEC भेजी जाएगी लिस्ट

द सीजी न्यूज

रायपुर के राजीव भवन में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में रविवार को प्रत्याशियों की नाम को लेकर मंथन हुआ। सभी 90 सीटों के लिए प्रत्याशी के नामों पर चर्चा हुई। अधिकांश नामों पर सहमति बन गई है। यह लिस्ट अब CEC को भेजी जाएगी। CEC यानी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर मुहर लगेगी। इसके बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी की जाएगी।

बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, मंत्री शिवकुमार डेहरिया, कमेटी के सदस्य नेटा डिसूजा भी शामिल हुए।

बैठक के बाद अजय माकन ने कहा कि 90 सीटों के टिकटों पर विस्तार से चर्चा हुई है। यहां इलेक्शन कमेटी ने  एकजुटता के साथ होमवर्क किया है। इधर, राजीव भवन में बैठक शुरू होने से पहले ही राजीव भवन के बाहर दावेदारों की काफी भीड़ नजर आई। सभी दावेदार बायोडाटा लेकर पहुंचे। बैठक कक्ष में जा रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को कई दावेदारों ने अपना बायोडाटा देने की कोशिश की। लेकिन उनके बायोडाटा नहीं लिये गए।

90 सीटों के लिए कुल 2800 आवेदन

प्रदेश भर से 2800 आवेदन प्राप्त हुए। कांट-छांट के बाद अब करीब 200 नाम बचे हैं। 40 सीटों पर सिंगल नाम हैं। 50 सीटों पर 2-3 नामों का पैनल है। आज हुई बैठक में इन्हीं पैनल को लेकर चर्चा हो रही है। सभी सीटों पर सिंगल नाम तय कर के सूची केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी के पास भेजी जाएगी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक खत्म होने के बाद आज रात मुख्यमंत्री निवास में कोर ग्रुप की बैठक भी होगी।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!