Breaking News

कामधेनू विश्वविद्यालय अंजोरा में बकरी पालन उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम : विशेषज्ञों ने दिये कम लागत में ज्यादा आमदनी के टिप्स

द सीजी न्यूज

दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनू विश्वविद्यालय अंजोरा में तीन दिवसीय बकरी पालन उद्यमिता विकास ” प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ, जिसमें पशु धन विकास विभाग के प्रभारी संचालक डा  के के ध्रुव, प्रभारी कुलपति, डॉ एस के तिवारी व विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. आरके सोनवाने, निदेशक  शिक्षण डॉ  आरसी घोष, विश्वविद्यालय के निदेशकगण, प्रशिक्षण प्रभारी डॉक्टर रामचन्द्र रामटेके, प्राध्यापकगण, जनसंपर्क अधिकारी व प्रशिक्षणार्थियों उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 45 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए हैं।

 

इस अवसर पर पशु पालक कैलेंडर व पिछले प्रशिक्षण रिपोर्ट का विमोचन अतिथियों के कर कमलों से किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पाली जाने वाली बकली की नस्लें, उनका पालन प्रबंधन, बकरी के आहार प्रबंधन, कम  लागत में आहार बनाने की विधि, विभिन्न बीमारियां, रोकथाम के उपाय, प्रायोगिक प्रशिक्षण, विभागीय योजनाएं, एनएलएम योजना की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, बैंक लोन प्रक्रिया, छत्तीसगढ में रीपा कॉन्सेप्ट, बकरी पालन में कम लागत में अधिक उत्पादन और ज्यादा आय अर्जित करने के उपायों की जानकारी दी जा रही है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!