Breaking News

पद्मनाभपुर में निशुल्क योग शिविर प्रारंभ

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा नियमित योगाभ्यास के लिए पद्मनाभपुर में ओंकालेश्वर मंदिर के पास जिम क्लब में नागरिकों को स्वस्थ जीवन शैली और प्रतिदिन योगा करने प्रोत्साहित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ योग आयोग के चेयरमेन ज्ञानेश शर्मा ने आज पद्मनाभपुर के केन्द्र के शुभारंभ अवसर पर योगाचार्य के मार्गदर्शन में अभ्यास कर योग को अपने जीवन की नियमित दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

छत्तीसगढ़ योग आयोग के सचिव एम एल पांडे ने शाररिक मानसिक व आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए योगा को आवश्यक बताया। आज योगा क्लास प्रारंभ किये जाने के अवसर पर एल्डरमेन राजेश शर्मा, संतोष उपाध्याय, संजीव श्रीवास्तव, रामभाऊ व दीप्ति शर्मा ट्रेनर भूमिका उपाध्याय, नीलमणि शुक्ला व पद्मनाभपुर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Check Also

पट्टाविहीन परिवारों का वर्षों पुराना सपना होगा साकार, मिलेगा मालिकाना हक : भोजराज सिन्हा

नगर निगम भिलाई क्षेत्र में शासकीय भूमि पर 20 अगस्त 2017 के पूर्व से निवासरत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!