Breaking News

भाजपा सांसद विजय बघेल के गृहग्राम उरला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में फिर से प्रदेश में सरकार बनाने का लिया संकल्प

द सीजी न्यूज

भिलाई-3 / भाजपा सांसद विजय बघेल के गृहग्राम उरला के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। अब तक भाजपा के पक्ष में काम करने वाले इन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की रीति – नीति और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए उपलब्धि पूर्ण कार्यों से प्रभावित होकर यह कदम उठाया। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष व भिलाई-चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया गया।

भिलाई-चरोदा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 30 उरला के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया है। उरला भाजपा सांसद विजय बघेल का‌ गृहग्राम है। कांग्रेस प्रवेश करने वालों की सूची में चरोदा मंडल भाजपा के पूर्व कार्यालय प्रभारी दीपक साहू और भाजपा के पूर्व पार्षद के पुत्र रविकांत मानिकपुरी शामिल है।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष व भिलाई-चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में आने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए उनके निर्णय की सराहना करते हुए बधाई दी। कोसरे ने कहा कि आम जनमानस के साथ साथ कार्यकर्ताओं का भी भाजपा से मोहभंग हो चुका है। सांसद के गांव से भाजपा को छोड़ कार्यकर्ताओं का कांग्रेस प्रवेश करना इस बात का‌ ताजा उदाहरण है। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश का जिस तरीके से विकास हुआ और जनकल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया है, उससे कांग्रेस पार्टी के प्रति जनमानस में विश्वास बढ़ा है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!