Breaking News

भाजपा के चार महापौर अपने कार्यकाल में दुर्ग शहरवासियों को जो सौगात न दे सके … धीरज बाकलीवाल ने पहले कार्यकाल में ही वो काम कर दिखाया …

  • महापौर धीरज बाकलीवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया का आभार जताया
  • ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट की ग्रैंड ओपनिंग पर उमड़ा जन सैलाब : खूबसूरत आतिशबाजी के साथ शहरवासियों का स्वागत
  • रंगबिरंगी और दूधिया रौशनी से जगमग करते माधो वाटिका की शानदार लाइटिंग और साज सज्जा ने मोह लिया सबका मन

ड्रोन कैमरे से ली गई ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट की तस्वीर।

  • सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेने डेट रहे लोग
  • विधायक व महापौर ने ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट माधो वाटिका में चैतन्य बघेल, क्षितिज चंद्राकर व अतिथियों सहित आम नागरिकों का किया स्वागत-अभिनन्दन

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ राज्य निर्माण के बाद से दुर्ग नगर निगम में ठगड़ा बांध को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने की मांग लगातार उठती रही। पद्मनाभपुर वार्ड के तत्कालीन पार्षद रत्नाकर राव ने कई मर्तबा निगम बजट में इस योजना को शामिल करने की मांग की। जोरशोर से मांग करने के बावजूद योजना साकार होना तो दूर, पिकनिक स्पॉट बनाने का प्लान तक तैयार नहीं हुआ। तत्कालीन महापौर सरोज पांडेय के दूसरे कार्यकाल में भी यह योजना धरी रह गई। रत्नाकर राव के बाद पद्मनाभपुर के पार्षद राजेश शर्मा ने कई बार इस मांग को उठाया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल ने माधो वाटिका का अवलोकन किया और साज सज्जा की सराहना की

सरोज के बाद भाजपा की परिषद के महापौर शिव कुमार तमेर और उनके बाद चंद्रिका चंद्राकर के कार्यकाल में भी शहरवासी पिकनिक स्पॉट की सौगात के लिए तरसते रहे। यानी 20 साल तक चार महापौर जो काम न कर सके, उस काम को महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपने पहले कार्यकाल में ही कर दिखाया। बरसों से पिकनिक स्पाट के लिए तरस रहे शहरवासियों को महापौर धीरज बाकलीवाल ने बड़ी सौगात दे दी। नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल और उनके एमआईसी सदस्यों सहित सभी कांग्रेस पार्षदों के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।

सचमुच … गौरवपूर्ण उपलब्धि … 

आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर ने भी माधो वाटिका का भ्रमण किया और पिकनिक स्पॉट में किये गए कार्यों की प्रशंशा की।

ठगड़ा बांध की तस्वीर बदल चुकी है। बरसों से उपेक्षित पड़ा उजाड़ा सा बांध अब खूबसूरत साज सज्जा के साथ माधो वाटिका में तब्दील हो चुकी है। शनिवार को माधो वाटिका की ग्रैंड ओपनिंग के साथ ही वहां जन सैलाब उमड़ा। इतनी बड़ी तादाद में पहले ही दिन लोग पहुंचे कि सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त होती रही। पार्किंग की व्यवस्था के बावजूद सड़क के दोनों और वाहनों को खड़ा कर लोग माधो वाटिका में प्रवेश करते रहे। वाटिका के बाहग सड़क पर बार बार जाम लगता रहा।

विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने अतिथियों के साथ साथ आम नागरिकों का ठगड़ा बांध आने पर स्वागत-अभिनन्दन किया। इस दौरान उन्होंने सभी अतिथियों और नागरिको के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट की सौगात देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी एमआईसी मेंबर और पार्षदों के टीम वर्क की बदौलत यह महत्वपूर्ण योजना पूरी हो सकी। ठगड़ा बांध में बच्चों के साथ ही सभी वर्गों के लोगों के मनोरंजन की सुविधाएं हैं। यह सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है। मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक करने वाले नागरिकों के लिए भी यह एक नया सेंटर है। यहां आम जन बोटिंग, चिल्ड्रन पार्क, सॉफ्ट प्ले जोन, फ़ूड कोर्ट और उद्यान के साथ ही हर सप्ताह नए ईवेंट्स का लुत्फ उठा सकेंगे।

ओपनिंग के अवसर पर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल, आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चन्द्राकर, कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा, निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, सभापति राजेश यादव व एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने पिकनिक स्पाट में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। नए आकर्षण और सुविधाएं बढ़ाने के लिए मौके पर मंथन भी किया। सभी अतिथियों ने बोटिंग का भरपूर आनंद भी उठाया। विधायक वोरा व महापौर बाकलीवाल ने अपने उद्बोधन के दौरान दाऊ माधव प्रसाद चंद्राकर के योगदान की प्रशंसा करते हुए सामाजिक सरोकार की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए उनके परिजनों को साधुवाद दिया।

बेहद खूबसूरती से की गई है साज सज्जा, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

बांध में लाइट और ग्रीनरी के साथ अलग अलग जोन की खूबसूरती देखते ही बनती है। ठगड़ा बांध की बाउंड्रीवाल को आकर्षक रंग से साज-सज्जा करने के साथ ही आकर्षक चित्रकारी की गई है। इसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। आकर्षक चित्रकारी के साथ ही मूर्तियां भी बनाई गई हैं, जो मूर्तियां लोगों को अलग-अलग संदेश दे रही हैं। काफी खूबसूरत और आकर्षक मूर्तियों के आसपास भी लोग सेल्फी लेते रहे।

ओपनिंग के अवसर पर ठगड़ा बांध में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसका संचालन उपअभियंता गिरीश दीवान ने किया। पिकनिक स्पॉट पर रंगबिरंगी खूबसूरत लाइटिंग के साथ शानदार आतिशबाजी की सतरंगी रौशनी बिखरती रही। बांध में भरे पानी पर भी सतरंगी लाइट और आतिशबाजी की रौशनी के नजारे नजर आते रहे। पिकनिक स्पॉट पर बच्चों के मनोरंजन का पूरा ध्यान रखा गया है। बांध में पहुँचे लोग मौज मस्ती करते नजर आए।

विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कि शहरवासियों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए घूमने के साथ साथ लोगों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, रिसाली भिलाई की महापौर, निगम के लोक कर्म विभाग प्रभारी अब्दुल गनी, संजय कोहले, हमीद खोखर, दीपक साहू, ऋषभ जैन, भोला महोविया, जयश्री जोशी, सत्यवती वर्मा, शंकर ठाकुर, अनूप चंदनिया, जमुना साहू, मनदीप सिंह भाटिया, अलताफ अहमद सहित पार्षदगण, एल्डरमेन और अधिकारी/कर्मचारी सहित हजारों नागरिक मौजूद रहे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!