द सीजी न्यूज
चुनाव आयोग ने आज दोपहर 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। माना जा रहा है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग आज पांच राज्यों के चुनाव की तारीखों घोषणा कर सकता है।
सूत्र बता रहे हैं कि विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग आज दोपहर 12 बजे तक पांच राज्यों के चुनाव की तारीखों घोषणा की जा सकती है। प्रशासन द्वारा आचार संहिता लागू होने के साथ ही तुरंत कार्रवाई करने वाले कार्यों को पहले से सूचीबद्ध कर लिया गया है। सबसे पहले जिले भर में लगे राजनीतिक होर्डिंग व प्रचार सामग्री को हटाया जाएगा। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 24 घंटे, 48 घंटे और 72 घंटे के अंदर निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप कार्य किया जाएगा।
यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकारी संपत्ति पर कोई राजनीतिक विज्ञापन न रहे। सभी सरकारी संपत्तियों, कार्यालयों से जनप्रतिनिधियों व प्रचार-प्रसार की सामग्री और फोटो हटा दिये जाएंगे। रियायती दर और व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं में लाभार्थियों के नाम नहीं जोड़े जाएंगे।
रुकेगा सरकारी योजनाओं का प्रचार
आचार संहिता लागू होने के साथ ही सरकारी योजनाओं का प्रचार भी थम जाएगा। निर्माण और विकास के नए कार्य स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। ऐसी किसी भी प्रचार सामग्री को बिना अनुमति के प्रदर्शित और प्रकाशित नहीं किया जा सकेगा, जिससे किसी राजनीतिक दल या प्रत्याशी का प्रचार हो। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ 24 घंटे के भीतर राजनीतिक दलों के फ्लैक्स आदि हटाए जाएंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
