Breaking News

माधो वाटिका पिकनिक स्पॉट में स्थापित होगा चंद्रयान का मॉडल : महापौर बोले – कुछ दिनों में ही वाटिका में बढ़ेंगे कई नए आकर्षण : सुविधाएं भी बढ़ेगी

द सीजी न्यूज

दुर्ग। माधो वाटिका यानी ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट में चंद्रयान का मॉडल स्थापित किया जाएगा। इसके निर्माण शुरू हो गया है। शीघ्र ही यहां चंद्रयान का मॉडल स्थापित कर लिया जाएगा। 16 करोड़ 50 लाख की लागत से बने माधो वाटिका पिकनिक स्पॉट का भ्रमण करने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शाम होते ही यहां भारी तादाद में लोग पहुंचकर पिकनिक स्पॉट का आनंद उठा रहे हैं।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम अधिकारियों को माधो वाटिका पिकनिक स्पॉट की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त और बेहतर रखने कहा है। महापौर ने कहा कि वाटिका आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के हरसंभव प्रयास किये जाएंगे। यहां चंद्रयान का मॉ़ल स्थापित करने के साथ ही अन्य कलाकृतियां और आकर्षण आने वाले दिनों में देखने को मिलेंगे।

7 अप्रैल को माधो वाटिका में आम नागरिकों का प्रवेश निशुल्क रखा गया था। 8 अप्रैल को टिकट की व्यवस्था शुरू की गई। जानकारी के अनुसार कुछ अव्यवस्थाओं के कारण काफी संख्या में लोगों ने बिना टिकट ही प्रवेश कर लिया। जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल को करीब 8 हजार लोगों ने टिकट लेकर वाटिका में प्रवेश किया। बताया जा रहा है कि पिछले 4 दिनों में 50 हजार लोग इस पिकनिक स्पॉट पर पहुँच चुके हैं।

यहां आने वाले लोगों को बोटिंग, चिल्ड्रन पार्क, सॉफ्ट प्ले जोन, फ़ूड कोर्ट बहुत पसंद आ रहा है। पद्मनाभपुर के पूर्व पार्षद व एल्डरमेन राजेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कॉग्रेस की सरकार बनते ही इस प्रोजेक्ट पर विधायक अरुण वोरा ने पहल की। निगम के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सहयोग से दुर्ग-भिलाई को अच्छा पिकनिक स्पॉट की सौगात मिली। विधायक अरुण वोरा ने निगम अधिकारियों और पुलिस विभाग व बिजली विभाग के अधिकारियों को पिकनिक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये हैं।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!