द सीजी न्यूज
दुर्ग शहर में बरसात का मौसम समाप्त होते ही 29 वार्डो में जर्जर सड़कों के डामरीकरण का काम शुरू कर दिया गया। 5 करोड़ 5 लाख की लागत से डामरीकरण किया जा रहा है। डामरीकरण कार्य बरसात के पहले 20 करोड़ की लागत से शुरू किया गया था। बारिश के बाद अब दोबारा डामरीकरण कार्य शुरू किया गया है।
विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज सड़क डामरीकरण कार्य की शुरूआत की। वोरा ने कहा कि भाजपा सरकार के समय लोगों को यातायात में असुविधा होती थी। सड़कों को कांग्रेस सरकार द्वारा करोड़ो रुपये की लागत से सड़कों का संधारण करने से दुर्ग की सड़कों की हालत बदल रही है। आम जनता को धूल मुक्त सड़क व प्रकाश व्यवस्था के साथ सड़क की सुविधा दी जा रही है। महापौर बाकलीवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण के समय फील्ड में रहकर गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण कराएं। जल्द ही विकास कार्यों को पूर्ण करें। इस दौरान एमआई सी प्रभारी, पार्षद व एल्डरमेन उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
