विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है – हम तैयार हैं … शुरू हो चुका है युद्ध … माटी के अभिमान का …
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि शुरू हो चुका है युद्ध, माटी के अभिमान का, नहीं रूकेगा अब ये रथ छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान का, नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के संकल्प के साथ हर एक छत्तीसगढ़िया तैयार है, एक बार फिर भरोसे के हाथ जुड़ेंगे। भरोसा बरकरार, फिर से कांग्रेस सरकार।
दो चरणों में होंगे मतदान
चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने आज छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम के आगामी विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। अन्य 4 राज्यों में सिर्फ एक ही चरण में मतदान होगा। सभी पांचों राज्यों के परिणाम 3 दिसंबर को आंएगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

