Breaking News

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर सिंह ने भूपेश पर साधा निशाना : कका बोले – दिल्ली से आकर भाजपा के दिग्गज कुछ भी अगड़म-बगड़म बोले जा रहे हैं …

द सीजी न्यूज

मुख्‍यमंत्री के कैंडी क्रश वाले मुद्दे पर रविशंकर प्रसाद ने निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि भूपेश बाबू, आपको कैंडी क्रश और गेमिंग एप से प्यार क्यों है ? पता चला कि यहां महादेव एप चल रहा है। अब समझ में आया कि भूपेश बघेल को कैंडी क्रश क्यों पसंद है। भूपेश बघेल ने इसका जवाब देने में जरा भी देर नहीं की और तत्काल ट्वीट कर रविशंकर सिंह पर निशाना साधा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद रविशंकर प्रसाद आज छत्तीसगढ़ की तीन विधानसभा क्षेत्र का करने रायपुर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मुझे भूपेश बघेल को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की याद आती है। उस समय क्या आतंक होता था ? भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जाता था। रविशंकर सिंह ने कहा कि भूपेश भ्रष्टाचार में सब पर ट्रस्ट नहीं करते हैं। इसी वजह से दो कलेक्टर जेल में है। उपसचिव भी जेल में है। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार भी पारदर्शी है। यहां शराब घोटाला हो रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भूपेश को यूपीए के घोटालों से सीख लेना चाहिए। हमारी सरकार बनने वाली है। भ्रष्टाचार पर छोड़ेंगे नहीं। यहां छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की भर्ती में घोटाला हो रहा है। हम घोटाले एक्सपोज कर चुके हैं। अब कार्रवाई करेंगे।

भगवान राम के मुद्दे पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने भूपेश बघेल को घेरते हुए कहा कि भूपेश खुद का भगवान राम का भक्त बताते हैं। भूपेश के पिता कितने रामभक्त है, ये सब जानते हैं। कांग्रेस ने सनातन धर्म का अपमान किया और भूपेश खामोश रहे।

इसके जवाब में भूपेश ने ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली से अपने कथित दिग्गजों को बुला रही है और वे बिना जानकारी अगड़म बगड़म कुछ भी बोले जा रहे हैं। भाजपा नेता यह बता दें कि ऑनलाइन सट्‌टे पर रोक लगाने की बजाय जीएसटी वसूल रही है। जीएसटी चाहिए तो क्या देश के युवाओं को सट्‌टे में धकेलोगे ?

भूपेश बघेल का पूरा ट्वीट आप भी पढ़िये।

 

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!