Breaking News

दुर्ग में भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव की जीत सुनिश्चित करने पार्षदों ने संकल्प लिया : कहा वंशवादऔर भ्रष्टाचार के खिलाफ करेंगे मोर्चेबंदी : राजकोट के विधायक उदय भाई कांगड़ ने संगठन की बैठक में भरा जोश

  • कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयास से विधानसभा में जीत सुनिश्चित- गजेंद्र यादव
  • मेरा बूथ सबसे मजबूत के मूल मंत्र के नारे के साथ सभी अपने-अपने बूथ पर जुट जाएं – जितेन्द्र वर्मा

द सीजी न्यूज

दुर्ग।  जिला भाजपा कार्यालय में आज भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव की जीत सुनिश्चित करने भाजपा पार्षदों और संगठन पदाधिकारियों ने संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में संगठन पदाधिकारियों की बैठक में राजकोट गुजरात के विधायक उदय भाई कांगड़, दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव, दुर्ग शहर विधानसभा संयोजक कांतिलाल बोथरा, महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, विधानसभा सह संयोजक राजेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

इधर, दुर्ग नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने भाजपा पार्षदों के साथ बैठक में एकजुटता से कांग्रेस को हराने का संकल्प लिया। अजय वर्मा ने कहा कि सभी भाजपा पार्षद दुर्ग में कांग्रेस के वंशवाद के खिलाफ एकजुट हैं। दुर्ग में विकास कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार और विधायक अरुण वोरा की वादाखिलाफी और आम जनता से किये गए झूठे वादे के विरोध में मोर्चेबंदी की जाएगी।

भाजपा संगठन की बैठक में मुख्य वक्ता गुजरात राजकोट के विधायक उदय कांगड़ ने कहा कि हर कार्यकर्ता अपने आप में अनमोल है, जिन्होंने कई चुनाव लड़े और लड़वाए है। कार्यकर्ताओं के चुनावी मैनेजमेंट और उनके अनुभव के आधार पर हम सभी चुनाव लड़ेंगे और जीत सुनिश्चित करेंगे। जिस तरह केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार जरूरी है, उसी प्रकार प्रदेश में भी भाजपा की सरकार जरूरी है, क्योंकि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झूठ बोलने में इतने माहिर है कि इसका उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया, ऐसी सरकार को उखाड़ कर फेंकना है।

बैठक में दुर्ग शहर में निवासरत भारतीय जनता पार्टी और मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित नेताओं के द्वारा विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने एकजुटता का आहवान किया और आवश्यक टिप्स दिए।

भाजपा दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि स्व. हेमचंद यादव ने 1998 में अपने कार्यकर्ताओं की बदौलत दुर्ग में कांग्रेस के अभेद किले को ढहा दिया। सभी कार्यकर्ता पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए घर-घर संपर्क अभी कर से रहे हैं। आपकी मेहनत ही पार्टी की जीत सुनिश्चित करेगी। बैठक को दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, विधानसभा संयोजक कांतिलाल बोथरा और नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने किया और आभार जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया।

इस दौरान विनायक नातू, अल्का बाघमार, के एस चौहान अरविंदर सिंह खुराना, कांतिलाल जैन, आशीष निंमजे, दीपक चोपड़ा, मनोज मिश्रा, विनोद अरोरा, नीलेश अग्रवाल, मनोज सोनी, दिनेश, राजा महोबिया, राकेश दुग्गड, रजनीश श्रीवास्तव, मदन वाढई, विजय ताम्रकार, डॉ सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, डॉ शरद अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, शारदा गुप्ता, उप नेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर, मंडल महामंत्री रीता मेश्राम. सैयद आसिफ अली. मनमोहन शर्मा, श्याम शर्मा सहित बड़ी संख्या में विधानसभा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!