द सीजी न्यूज
दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यालय का उद्घाटन आज गंजपारा में किया गया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता चैनसुख भट्टर द्वारा फीता काट कर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव, संभाग प्रभारी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, केंद्रीय चुनाव संभाग प्रभारी रविंद्र राय, शहर विधानसभा प्रभारी गुजरात विधायक उदय कांगड़, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, विधानसभा संयोजक कांतिलाल बोथरा, महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, विधानसभा सहसंयोजक व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा उपस्थित रहे।
उद्घाटन के बाद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने का आह्वान किया। दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने अपने कार्यों में जुट जाएं। सभी कार्यकर्ता पार्टी के हित में, पार्टी की विजय के लिए लेते हुए कार्य करें। गजेंद्र ने कहा कि 5 साल प्रदेश सरकार और शहर विधायक अरुण वोरा के कृत्यों को देखा है शहर विधायक अरुण वोरा झूठे आश्वासन देते हैं। दुर्ग शहर में ऐसा कोई कार्य नहीं होगा जिसका भूमिपूजन वोरा ने न किया हो। हर जगह बड़ी राशि की घोषणा भी की है। हाल ये है कि आज भी कई समाज ऐसे हैं जिनके सामाजिक भवन या अन्य कार्यों के लिए की गई घोषणा की राशि का अता-पता नहीं है।
भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि शहर का एक-एक कार्यकर्ता जुझारू और संघर्षशील है। वोट का ग्राफ बढ़ाएं और भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव को विजय श्री दिलाएं। बैठक को नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा और वरिष्ठ भाजपा नेता चतुर्भुज राठी ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन भाजपा नेता संतोष सोनी ने किया।
इस मौके पर दिलीप साहू, विनायक नातू, अलका बाघमार, दीपक चोपड़ा, मनोज मिश्रा, निलेश अग्रवाल, मनोज सोनी, दिनेश देवांगन, राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, नारायण दत तिवारी, मदन वढई, विजय ताम्रकार, डॉ सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, शिव चंद्राकर, मनोज अग्रवाल, अजय तिवारी, शंभू पटेल, सुधा सिंह, श्याम शर्मा, सैयद आसिफ अली, रीता मेश्राम, कृष्ण निर्मलकर. दिव्या कलिहारी, साजन जोसेफ, विनायक ताम्रकार, दीपक देवांगन, आशा यादव, गायत्री वर्मा, नीतू श्रीवास्तव, रेखा यादव, रोशनी साहू, मौसमी ताम्रकार, शीतल जांगिड़, झरना वर्मा, तनुजा बघेल, अंजू तिवारी, प्रीति साहू, श्वेता कनौजिया, दिनेश्वरी तुरकर, छन्नू यादव, महेश सर्वा, अभिषेक गुप्ता, आशीष खंडेलवाल, अनूप गटागट उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

