Breaking News

सरोज पांडेय ने उछाला CD कांड का मुद्दा : सिद्धांत बोले – चुनाव में छत्तीसगढ़ आ सकता है दाऊद का पैसा

द सीजी न्यूज

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली लिस्‍ट में 30 प्रत्याशियों के नाम घोषित किये हैं। भाजपा नेत्री राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कांग्रेस उम्‍मीदवारों की सूची पर तंज कसा है। भाजपा के चुनाव मीडिया प्रभारी यूपी के विधायक सिद्धांत नाथ सिंह ने कहा इस चुनाव में दुबई से पैसा छत्तीसगढ़ आ सकता है।

भाजपा नेत्री सरोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने डरते हुए सूची जारी की। कांग्रेस की लिस्‍ट में पुराने और घिसे-पिटे चेहरे हैं। भाजपा पर आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेताओं को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस में जिन नेताओं को मैदान में उतारा है, सभी की हार सुनिश्चित है। भाजपा ने 43 नए चेहरे उतारे हैं।

सरोज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं अश्लील सीडी कांड में फंसे हुए हैं। राजनांदगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन को प्रत्‍याशी बनाए जाने पर सरोज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन के खिलाफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सहपाठी गिरीश देवांगन को मैदान में उतारकर उनकी राजनीतिक बलि चढ़ा दी है। गिरीश देवांगन की हार सुनिश्चित है। कांग्रेस के पास नए ऊर्जावान चेहरे नहीं हैं। यहां से सरकार का जाना तय है। रूद्र गुरु को भ्रष्टाचार में सहयोग करने के कारण टिकट मिली है। उन्हें दूसरी जगह से टिकट दे दी गई है।

 

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!