Breaking News

एजाज ढेबर को टिकट न मिलने पर बवाल : समर्थक ने केरोसिन छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया

द सीजी न्यूज

रायपुर में महापौर एजाज ढेबर के समर्थकों ने आज सुबह से जमकर हंगामा किया। ढेबर ने विधानसभा चुनाव के लिए रायपुर दक्षिण और रायपुर उत्तर से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन दक्षिण से उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया गया। 18 अक्टूबर को कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आने के बाद गुरुवार को उनके सैकड़ों समर्थक सड़क पर उतर गए। एक समर्थक ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

कांग्रेस पार्टी ने रायपुर दक्षिण से महंत राम सुंदर दास को टिकट दिया है। रायपुर उत्तर से अभी तक कांग्रेस ने प्रत्याशी तय नहीं किया है। गुरुवार को हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सुभाष स्टेडियम में इकट्ठा हुए। इसके बाद वे आकाशवाणी चौक पर पहुंचकर महापौर को विधानसभा प्रत्याशी बनाने की मांग करने लगे।

एजाज ढेबर की समझाइश के बाद मामला शांत

सड़क पर एक घंटे से भी ज्यादा समय तक प्रदर्शन होता रहा। हंगामा शांत न होने पर पुलिस ने खुद महापौर एजाज ढेबर को बुलाया और प्रदर्शनकारियों को समझाईश देने कहा। महापौर एजाज ढेबर के कहने पर पहले तो कार्यकर्ता वापस जाने के लिए राजी ही नहीं हुए। बाद में ढेबर के बार-बार कहने पर कार्यकर्ता लौट गए।

एजाज ढेबर बोले – रायपुर की चारों सीटें जीतेंगे : महंत जी का करेंगे समर्थन

महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि पार्टी ने दक्षिण विधानसभा सीट से महंत राम सुंदरदास को अपना प्रत्याशी बनाया है। हम सभी उनका समर्थन करेंगे और रायपुर की सभी सीटों पर जीत कर आएंगे। रायपुर उत्तर सीट पर प्रत्याशी तय करने के मामले में एजाज ने कहा कि संगठन जिसे भी टिकट देगा, उसे जिताएंगे। इस बार भी कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!