Breaking News

जश्ने गौसुल वरा और पैगाम-ए-हुज़ूर अमीने शरीयत कॉन्फ्रेंस आज भिलाई में

द सीजी न्यूज

भिलाई। जश्ने गौसुल वरा और पैगाम-ए-हुज़ूर अमीने शरीयत कॉन्फ्रेंस का दूसरा सालाना जलसा 20 अक्टूबर की रात बाद नमाजे ईशा होने जा रहा है। हाजी उल्फत मंजिल गुरुद्वारा रोड सुपेला में सालाना जलसे के सरपरस्त मोहम्मद सलमान रजा खान बरेली शरीफ हैं और मुकर्रर खुसूसी शेख उल अदब सेंटर ऑफ इस्लामिक स्टडीज जमीअत उल रजा बरेली शरीफ के मुफ्ती शहजाद आलम मिस्बाही है।

जलसे की निजामत इस्लामपुरी सीतामढ़ी बिहार के महबूब गौहर करेंगे। मेहमान-ए-खुसूसी बलौदा बाजार की मस्जिद अमीने शरीयत के खतीब-ओ-इमाम अशरफ रजा कादरी और केशकाल के अब्दुल मुगनी रिजवी होंगे। शायर-ए-इस्लाम सैयद अब्दुल कादिर कांकेर शरीफ और खतीब इमाम रजा जामा मस्जिद कैंप-2 कलीम अशरफ और आसपास के इलाकों के तमाम मस्जिदों के इमाम व खतीब भी मौजूद रहेंगे।  अमीने शरीयत कमेटी के मोहम्मद इसराइल हुसैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि औरतों के लिए पर्दे का इंतजाम किया गया है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!