- भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के सामने भाजपा में शामिल होने के लिए जताई सहमति
द सीजी न्यूज
कांग्रेस पार्टी में बगावत का सिलसिला जारी है। रायपुर से लेकर बस्तर और सरगुजा तक विरोध के सुर उठ रहे हैं। कांग्रेस ने इस बार सामरी के विधायक चिंतामणि महाराज की टिकट काट दी है और विजय पैकरा को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा ने सामरी से नए चेहरे को मौका देते हुए उधेश्वरी पैकरा को उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस ने अब तक 18 विधायकों की टिकट काटी है। जिन विधायकों की टिकट कटी है, उनमें से कई ने बगावत का झंडा उठा लिया है। पार्टी के खिलाफ ही सड़क पर उतरकर प्रदर्शन भी कर रहे हैं। सामरी के कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज की टिकट कटने के बाद पार्टी नेताओं से नाराजगी की खबर मिलते ही आज भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल हेलीकॉप्टर से सामरी के लिए रवाना हुए। उनके साथ संजय श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
बताया जाता है कि चिंतामणि महाराज के साथ बृजमोहन अग्रवाल की चर्चा हुई। इस दौरान चिंतामणि महाराज को भाजपा में शामिल होने मानमनौव्वल किया गया। महाराज ने अंबिकापुर से टिकट मिलने पर भाजपा में शामिल होने की शर्त रख दी है। अंबिकापुर में कांग्रेस नेता व छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव चुनाव लड़ रहे हैं। खबरों के अनुसार भाजपा विधायक चिंतामणि महाराज को अपने खेमे में शामिल करने के लिए टिकट देने की शर्त पर गंभीरता से विचार कर रही है।
सूत्रों का कहना है कि आज देर शाम तक चिंतामणि महाराज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो अंबिकापुर से महाराज यानी टीएस सिंहदेव के खिलाफ चिंतामणि महाराज चुनाव लड़ेंगे। यानी दो महाराजों की टक्कर होगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
