Breaking News

पांचों ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की अलग-अलग बैठकों में कांग्रेसियों का संकल्प : कहा – वोरा को भारी मतों से जिताएंगे

  • जिन नेताओं को नहीं मिली थी तवज्जो, उन सबको बुलाया गया
  • मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सेक्टर प्रभारी व समन्वयक, वार्ड प्रभारी व समन्वयक की मैराथन बैठक में वोरा को भारी मतों से जिताने कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

द सीजी न्यूज

दुर्ग। विधानसभा चुनाव की गहमागहमी बढ़ने के बावजूद दुर्ग में कांग्रेस की तैयारियां धीमी चल रही थी। इस संबंध में द सीजी न्यूज में 20 अक्टूबर को खबर प्रकाशित होने के बाद असर ये हुआ कि अगले ही दिन 21 अक्टूबर शनिवार को दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा। एक एक कर पांचों ब्लाकों की बैठक हुई। सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक अलग-अलग हुई ब्लाक कांग्रेस कमेटियों की बैठकों में चुनाव जीतने की रणनीति पर बारीकी से विचार मंथन किया गया। 

अब तक जिन कांग्रेस नेताओं को तवज्जो नहीं दी गई थी, बैठक में उन सभी कांग्रेस नेताओं को बुलाया गया। दुर्ग विधानसभा चुनाव प्रभारी इरफान खान, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल सहित कई प्रमुख नेता इन बैठकों में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान होने तक पार्टी के लिए मेहनत करने की नसीहत दी गई। भाजपा की पोल खोलने और कांग्रेस की भूपेश सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को आम जनता के बीच ले जाने का आव्हान किया गया।

मध्य ब्लाक कांग्रेस की बैठक में वोरा को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प

मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अंतर्गत आने वाले 12 वार्डों के सेक्टर प्रभारी व समन्वयक और वार्ड प्रभारी व समन्वय की आवश्यक चुनावी बैठक संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शानू वोरा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल, नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद विशेष रूप से उपस्थित थे।

सभी सेक्टर प्रभारियों और वार्ड प्रभारियों व उनके समन्वयकों में जबर्दस्त उत्साह भरते हुए वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि भाजपा मुद्दा विहीन हो चुकी है। उनके पास चुनाव लडने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है। केवल झूठ, फरेब, भ्रम फैलाकर दुर्ग की जनता को गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है। भाजपा द्वारा जो भ्रम फैलाया जा रहा है, उसे बूथ और अनुभाग के कार्यकर्ताओं के माध्यम से आम जनता के बीच सच्चाई बताई जाएगी और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वित करते हुए सभी वार्डों में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा को भारी मतों से जीताने के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। सेक्टर प्रभारी व वार्ड प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के चौमुखी विकास के लिए, सर्वहारा वर्ग के लिए किये गए कार्यों को वार्डों में प्रचारित किया जाएगा। विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग शहर के सभी 60 वार्डों के साथ ही शहर के चौमुखी विकास के लिए जितने कार्य किये हैं, उन कार्यों से आम जनमानस को अवगत कराया जाएगा।

बैठक में पार्षद भोला महोबिया, नजहत परवीन, श्रद्धा सोनी, हेमेश्वरी निषाद, संदीप श्रीवास्तव, अशोक मेहरा, हेमंत तिवारी, मुकेश राठी, अलख नवरंग, राजकुमार वर्मा, गणेश सोनी, अमोल जैन, मीना मानिकपुरी, आदित्य नारंग, कन्या ढीमर, शकुन ढीमर, रतन निषाद, पाशी अली, गणेश सोनी, निशांत गोडबोले, समयलाल साहू, पार्वती शेन्डे, अश्विनी निषाद, अनिल ताम्रकार विशेष रूप से उपस्थित थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!