Breaking News

बिग ब्रेकिंग : CM भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान – ‘सरकार बनते ही फिर करेंगे किसानों का कर्ज माफ’

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी कांग्रेस एक बार फिर भारी भरकम जीत का दावा कर रही है। आज सीएम भूपेश बघेल ने एक बड़ी लोक लुभावन घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही पहले की तरह इस बार भी हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे।

सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में भी लिखा, “कांग्रेस सरकार आते ही पूर्व की तरह इस बार भी हम किसानों का कर्ज माफी करेंगे।”

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर अभी तक कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र जारी नहीं किया है । लेकिन, एक बार फिर से कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में कर्ज माफी का वादा कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सक्ती पहुंचे थे, जहां विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने अपना नामांकन भरा।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!