द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रिद्धि आढ़तिया ने दुर्ग का गौरव बढ़ाया है। रिद्धि ने रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता के क्वालीफाई राउंड में गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालीफाई किया है। रिद्धि दुर्ग के प्रतिष्ठित मिठाई व्यवसायी राज आढ़तिया और पूर्वी आढ़तिया की पुत्री है।
रिद्धि अब छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। रिद्धि के साथ ही बॉक्सिंग क्लब के कई अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।
खिलाड़ियों के स्वर्ण पदक विजेता हैं : रिद्धि आढतिया, स्वाति पांडेय, रिया सिंह, समीक्षा राव, सारा फिरदौस
प्रशिक्षक भरत साहू और आरती सिंह ने भी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है। ये सभी खिलाड़ी दिल्ली में होने वाले SGFI NATIONAL SCHOOL GAMES में हिस्सा लेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
