Breaking News

आम जनता से रेस टीप न खेले कांग्रेस : सरोज पांडेय

  • जातीय जनगणना की बात करने  वाले भूपेश बघेल बताएं कि गणना कराई गई है, उसकी रिपोर्ट क्यों दबाई
  • पहले जेब में रखे सबूत छुपाए, फिर जातीय जनगणना की रिपोर्ट छुपाई
  • कांग्रेस बताए कि जातीय जनगणना के आधार पर टिकट क्यों नहीं बांटा 

द सीजी न्यूज

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने आज जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस को घेरा है। सरोज ने सवाल किया है कि जातिगत जनगणना का ढोल पीटने वाले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के नेता पहले प्रदेश को यह बताएँ कि आरक्षण के लिए कराई गई जातिगत जनगणना को सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है ? कांग्रेस के नेता इस बात का जवाब भी दें कि भूपेश सरकार द्वारा कराई गई जातिगत जनगणना को मापदंड बनाकर सभी वर्गों को टिकट वितरण में कितनी हिस्सेदारी दी गई है ? प्रदेश सरकार के पास उपलब्ध क्वांटीफायबल डाटा आखिर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक क्यों नहीं किया?

सरोज ने कहा कि क्वांटीफायबल डाटा दबाकर बैठी प्रदेश सरकार ने आरक्षण के नाम पर प्रदेश के आदिवासी, अजा, पिछड़े वर्गों के साथ अन्याय करने का काम किया है। सरोज ने कहा कि जातिगत जनगणना का जुमला उछालकर कांग्रेस जनता को बरगलाने का काम कर रही है। यही कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र है। कर्नाटक में भी सन 2013 में कराई गई जातिगत जनगणना को वहाँ की कांग्रेस सरकार दबाकर बैठी है।

सरोज पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हर वर्ग को कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने आरक्षण के नाम पर धोखा दिया है। अजा वर्ग का आरक्षण 16 प्रतिशत से घटकर 13 प्रतिशत करने का इरादा किसका है? भूपेश बघेल सरकार ने जो विधेयक पारित कराया, उसमें अनुसूचित जाति वर्ग के आरक्षण में कटौती कर दी। भूपेश बघेल सरकार ने आरक्षण विधेयक में जानबूझकर ऐसे पेंच फँसाए हैं कि न तो आदिवासियों को आरक्षण का लाभ मिल पाए, न पिछड़े वर्ग को इसका लाभ मिल पाए और न ही अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को आरक्षण का लाभ मिल पाए। क्या यही राजनीतिक पाखण्ड कांग्रेस के टिकट वितरण में रचा गया है ? क्वांटिफ़ायबल डाटा कांग्रेस की भूपेश सरकार ने न तो राज्यपाल को सौंपा और न ही विधानसभा के पटल पर रखा।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!