- शाह के इशारे पर ईडी ने लगाए हैं चावल घोटाले के मनगढ़ंत आरोप
द सीजी न्यूज
सीएम भूपेश बघेल ने एक बार फिर ईडी को निशाने पर लेते हुए कहा है कि चावल घोटाले का मनगढ़ंत आरोप लगाकर भाजपा को चुनावी मुद्दा दिया है। अमित शाह के इशारे पर ऐसा किया जा रहा है। भूपेश ने ईडी के कथित चावल घोटाले को लेकर भाजपा को घेरते हुए ट्वीट किया है। भूपेश ने कहा कि कस्टम मिलिंग के चार्ज एक साल पहले ही बढ़ाए गए हैं। चार साल का घोटालों का हिसाब कहां से आ गया।
रमन सिंह पर तंज कसते हुए भूपेश ने कहा कि 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे हैं। क्या उन्हें कामकाज का अंदाज अभी तक नहीं हो पाया है। भूपेश ने आगे कहा कि रमन शासनकाल में धान की मिलिंग तक नहीं हो पाती थी। सैकड़ों करोड़ का धान हर साल खराब हो जाता था। हमारी सरकार ने बारिश से पहले मिलिंग कराते हुए दो हजार करोड़ रुपए की बचत की है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

